इंदौर की खजराना पुलिस ने किया रेडियो निरीक्षक के अंधे कत्ल का खुलासा, ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

इंदौर।पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल के इंस्पेक्टर प्रभात नारायण चतुर्वेदी हत्याकांड का खजराना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड को अंजाम एक नशेड़ी रिक्शा चालक देवेन्द्र बौरासी निवासी परदेशीपुरा ने दिया था। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर अब सुरक्षित नहीं रहा, आए दिन हो रहे बड़े अपराध इस बात की ओर स्पष्ट इशारा कर रहे हैं। ताजा मामला पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल के इंस्पेक्टर प्रभात नारायण चतुर्वेदी की हत्याकांड का है, जिसका खुलासा खजराना पुलिस ने आरोपी देवेंद्र बौरासी निवासी परदेशीपुरा की गिरफ्तारी के साथ कर दिया है।

 पुलिस को इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए कई सेकड़ो रिक्शा चालको और 800 सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े तब कहीं जाकर पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड का कारण विवाद बताया जा रहा है। जिस इंस्पेक्टर प्रभात नारायण को विवाद के बाद मौत की नींद सुला दिया गया वो अपनी मां की मौत की सूचना पाकर पन्ना जाने के लिए घर से निकले थे। वो बायपास पर पन्ना जाने वाली बस में बैठने जा रहे थे कि रास्ते में नशा करने के बाद रिक्शा चालक ने विवाद के बाद उनकी हत्या कर शव खजराना बायपास इलाके में फेंक दिया था।

इस हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। खजराना पुलिस ने पहले शव शिनाख्ती के लिए रिवर्स इनवेस्टीगेशन कर रूट को ट्रैक किया जिससे अज्ञात शव की पहचान इंस्पेक्टर के रूप में हुई । उधर, चतुर्वेदी का बेटा भी पिता को तलाशते हुए रिक्शा चालक को खोज रहा था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |