महाकुंभ भगदड़ में छतरपुर की महिला श्रद्धालु की मौत, परिवार में छाया मातम

छतरपुर : प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ से अब 10 से ज्यादा लोगों की मौत और और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों में मध्य प्रदेश प्रदेश के छतरपुर की एक महिला श्रद्धालु भी शामिल है। छतरपुर जिला प्रशासन महिला श्रद्धालु हुकम वाई लोधी के परिजनों से मिलने पहुंचा है।

मृतक महिला जिले के सुनवाहा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। हादसे को लेकर जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं शव को लाने को लेकर जिला प्रशासन ने प्रयागराज प्रशासन से की बात की है। जिले के कुछ श्रद्धालुओं के भगदड़ में घायल होने व लापता होने की भी खबर मिली है।

बता दें प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं 50 लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, मौतों की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं हादसे का बाद मंजर काफी भयावह था, कोई अपनों को ढूंढ रहा था तो किसी का सामान खो गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |