हाजी सै. वाजिद अली शाह के आस्ताने पर 40वे पर हुआ कव्वाली का आयोजन – रातभर पढ़े गए सुफियाना कलाम, बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन

शाजापुर। तु नहीं है मगर तेरी यादे तो हैं, मैं अकेला नहीं तु मेरे साथ है….. इस तरह के सुफियाना कलाम देर रात तक सुनाए गए। जिसे सुनने बड़ी संख्या में देर रात तक समाजजन जुटे रहे और सै. वाजिद अली शाह को याद किया।
गत दिनों सै. वाजिद अली शाह का आकस्मिक निधन हो गया था। श्री वाजिद अली शाह के नगर में कई मुरीद मौजूद हैं, जिनकी उपस्थिति में उनके 40वे पर महूपुरा स्थित आस्ताने पर कव्वाली प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में हिन्दू व मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर उनके आस्ताने पर चादर पेश की। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। इसके बाद राजगढ़ जिले से आए कव्वालों ने अपने सुफियाने अंदाज में कव्वाली पेश की। जो रात करीब 11 बजे से सुबह तक जारी रही जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी भी शामिल हुए। इस आयोजन में केवल शाजापुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के हर जिले से सै. वाजिद अली शाह के मुरीद इस कार्यक्रम में शामिल हुए और आस्ताने पर मत्था टेका। इस अवसर बाबा के सुपुत्र सज्जादा नशी सै. नौशाद अली, सै. अशरफ अली उर्फ बाबू भैया, युसुफ अली, शराफत अली, जफर अली, जुनैद बाबा, हाजी कमाल भाई, नसीर भाई, दाऊद भाई, आफताब भाई, हनीफ राही, अकरम बाबा, अशफाक भाई गुड्डू, युनूस भाई भुट्टो, गब्बर भाई, साबिर खान, शाहीद खान, पत्रकार फय्याज खान, जाफर खान, वकील पटेल, अनीस पटेल, रज्जाक भाई सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।
बाबा ने सिखाई लोगों को जीने की राह
बाबा के नाम से प्रसिद्ध सै. वाजिद अली शाह केवल मुस्लिम समाज ही नहीं बल्कि हर समाज में उनके चाहने वाले मौजूद हैं। जिनका समाज में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कई पीड़ित और परेशान लोगों की ज़िंदगी में खुशियां लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वह एक आध्यात्मिक गुरु भी थे, उन्होंने धर्म और सामाजिक पहलुओं पर अपने अनमोल वचनों से लोगों को जीने की राह दिखाई।


0000000000000

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |