Maha Kumbh जाने के लिए इन दो स्टेशनों पर हंगामा… प्रयागराज एक्सप्रेस के अंदर से लगाए गेट, तो लोगों ने की पत्थरबाजी

छतरपुर। इस समय प्रयागराज को जाने वाली सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। कुंभ में जाने के लिए भले ही रेलवे विभाग ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था प्रयागराज के लिए संचालित की है, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के आगे यह ट्रेन भी कम पड़ रही हैं।

अब हालात ऐसे हो रहे हैं की ट्रेन फुल आ रही हैं। स्टेशनों पर पैसेंजरों को बैठने के लिए जगह तक नहीं मिल पा रही है।

छतरपुर जिले के हरपालपुर और छतरपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार-मंगलवार की रात प्रयागराज एक्सप्रेस पहुंची। वह पहले से ही पूरी तरह से भरी हुई थी। अंदर बैठे यात्रियों ने ट्रेन के अंदर से दरवाजे बंद कर रखे थे, जिससे स्टेशन पर खड़े बड़ी संख्या में लोग ट्रेन में घुस नहीं पाए। उन्होंने गुस्से में पत्थर मारकर ट्रेन के कांच तोड़ दिए।

रेलवे स्टेशन पर बन रहे उपद्रव जैसे हालात

रेलवे विभाग ने खजुराहो स्टेशन से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कराया है, लेकिन इन ट्रेनों में खचाखच भीड़ हो जाने से यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है। प्रयागराज के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के आगे रेलवे की परेशानियां भी बढ़ रही हैं, क्योंकि रेलवे स्टेशनों पर उपद्रव जैसे हालात बनने लगे हैं।

अतिरिक्त ट्रेन चलाने की संभावना

  • रेलवे विभाग के जनसंपर्क अधिकारियों ने कहा कि प्रयागराज के लिए छतरपुर सहित अन्य स्टेशनों से स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन श्रद्धालुओं के भीड़ भी लगातार बढ़ रही है।
  • जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने कहा कि ट्रेन संचालित की जा रही हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। छतरपुर रेलवे स्टेशन और हरपालपुर में यात्रियों को परेशान होने की जानकारी मिली है। हरपालपुर स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा किया है। बढ़ती संख्या को देखते हुए और अतिरिक्त ट्रेन बढ़ाई जाने की संभावना है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |