पति ने हथौड़ा मारकर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, फिर खुद को किया आग के हवाले

मध्य प्रदेश के बरेली में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने खुद को भी आग लगा ली और उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था, हालांकि, पति ने मर्डर कर सुसाइड क्यों किया. इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

यह घटना ग्राम भोडिया की है. जहां दर्शन चौधरी ने पत्नी लीलावती के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने आत्यहत्या कर ली. बरेली थाना पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही  घटनास्थल पर पहुंच गई थी और दंपति के शव का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आसपास के लोगों और मृतकों के परिजनों से पूछताछ में जुट गई है। होशंगाबाद से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। जांच के बाद पता चल पाएगा कि आखिर क्यों पति ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया है, पुलिस इस पूरे मामले की हरं एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |