“ग्रीन शाजापुर” अभियान में 50 हजार पौधों का रोपण होगा

शाजापुर, 13 अगस्त 2020/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने बताया कि जिले में 15 अगस्त 2020 से 21 अगस्त 2020 तक “ग्रीन शाजापुर” अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को अपने-अपने ग्राम स्तर के अधिकारियों के माध्यम से शासकीय अथवा निजी भूमि पर पौधारोपण करने के निर्देश दिये गये हैं। अगस्त के दूसरे पखवाड़े में संचालित होने वाले इस अभियान के तहत 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ अन्य अशासकीय संस्थाओं से समन्वय कर पौधारोपण का कार्य संपन्न करायेंगी।

कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि अभियान के दौरान लगाए जाने वाले पौधों पर क्यूआर कोड जारी किया जायेगा, जिससे पौधो की ट्रेकिंग भी की जा सकेगी। इससे पौधारोपित करने वाला व्यक्ति स्वयं भी अपने पौधे को देख सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |