उज्जैन में एक्टिव हुआ ‘बंटी-बबली गैंग’, एक मिनट में दिया चोरी की वारदात को अंजाम

उज्जैन।  मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में इंदौर रोड़ के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के ट्रेजर बाजार के पास बैंक ऑफ इंडिया के बाहर एक हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। तीन दिन पहले, एक युवक और युवती की जोड़ी ने महज एक मिनट में बिना किसी डर या शंका के बाइक से बैटरी चुरा ली। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक एक पल्सर बाइक के पास खड़ा होकर बैटरी निकालने की कोशिश कर रहा है।

इस दौरान एक और व्यक्ति पास में अपनी स्कूटर निकालने के लिए खड़ा होता है, लेकिन इन चोरों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। युवक-युवती चोर बिना किसी डर या घबराहट के बैटरी निकालकर मौके से फरार हो जाते हैं। वीडियो में यह पूरी घटना महज एक मिनट में घटित होती है, जो चोरी की बढ़ती घटनाओं की गंभीरता को उजागर करता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |