रीवा में रिफ्यूजी कॉलोनी में लगी भीषण आग, घर में मौजूद 5 लाख से अधिक का सामान जलकर राख

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आने वाले अमहिया थाना क्षेत्र में सफारी होटल के पास रिफ्यूजी कॉलोनी में सरकारी आवास में भीषण आग लग गई। घटना रविवार देर रात की है, एक मोटरसाइकिल सहित घर का सामान जलकर राख हो गया है।

बताया जा रहा है कि 5 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, फिलहाल यह आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है। देखते ही देखते आग फैल गई थी। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह आग सैमसंग जंक्शन पाल उर्फ नन्नू के घर पर लगी थी।

सूचना मिलने पर अमहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।अमहिया पुलिस का कहना है कि आग लगने की सूचना पर दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |