हर्षा रिछारिया का एक और वीडियो आया सामने, महाकुंभ के साधु संतों को लेकर कही ये बात

सुंदर साध्वी के रूप में सुर्खियों में आई एंकर और मॉडल हर्षा रिछारिया महाकुंभ का हिस्सा बनकर खूब चर्चा में हैं। महाकुंभ में हर्षा को कई लोगों ने जमकर आलोचना की। जबकि बहुत से लोगों ने खुलकर सपोर्ट किया। कई साधु संतों ने तो उनके मेकअप, नकली जटाओं और फैशन को लेकर तंज कसा वहीं कईयों ने हौसला अफजाई भी की। ऐसे लोगों के लिए वायरल गर्ल हर्षा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक मैसेज भेजा है। हर्षा रिछारिया ने साधु-संतों का धन्यवाद किया है।

हर्षा रिछारिया ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि इस वक्त मैं प्रयागराज की पावन धरा पर हूं, जहां विश्व के सबसे बड़े धार्मिक मेला महाकुंभ का आयोजन किया गया है। महाकुंभ में हर किसी ने मेरे नाम का जोर और शोर मचा दिया है। इसी के साथ मैं उन संत, महात्मा और तपस्वियों का जो मेरे पक्ष में इस वक्त मेरे साथ खड़े हुए है। अपना आर्शीवाद और प्यार बनाकर रख रहे हैं। उनको मैं धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा कि साधु-संत मेरे हाथ को एक बेटी की तरह थाम कर रख रहे हैं। एक पिता की तरह मेरी हिफाजत कर रहे हैं। उन्ही सभी साधु संतों और श्रद्धालुओं का धन्यवाद क्यों कि आज मै जहां हू, जो भी हूं और जिस हालत में हूं, वो आप सब के आशीर्वाद से ही संभव है। हर हर महादेव !

बता दें कि भोपाल की रहने वाली हर्षा ने एक मॉडल और एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उसकी मां एक बुटीक चलाती है और पिता नौकरी छोड़ चुके हैं। एंकरिंग और मॉडलिंग में हर्षा को शौहरत और पैसा दोनों चीजें मिली लेकिन उसका रुख आध्यात्मिक की तरफ ज्यादा था। इसके बाद उसने धार्मिक स्थलों की ओर रुख किया और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से दीक्षा ग्रहण की। अब महाकुंभ में विवादों और सुर्खियों में गिरने के बाद निरंजनी अखाड़े से हर्षा रिछारिया को निष्कासित कर दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया — बंदियों को बताए उनके अधिकार     |     बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ     |     शाजापुर,,खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,नमूने अवमानक/मिथ्याछाप पाए जाने पर पाँच प्रकरण बनाए     |     शाजापुर,,सोशल साईट्स पर आपत्तिजनक संदेशों, धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई     |     हत्या के 3 आरोपीयों को आजीवन कारावास व जुर्माना     |     थाना खाचरौद एवं थाना भाटपचलाना की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को वारदात से पहले ही किया गिरफ्तार     |     फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये     |     आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च     |     कोतवाली पुलिस को मिली सफलता दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार     |