शहडोल में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को भीषण सड़क हादसा हुआ है, दो युवकों की मौत हो गई है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर घायल है। गंभीर घायल को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दोनों बाइक सवार कनाड़ी बाजार से जयसिंहनगर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना के बाद हाईवा चालक मौके से भाग गया है।

राहगीरों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। अभी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया, अभी पुलिस फरार हाईवा और उसके चालक की तलाश कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया — बंदियों को बताए उनके अधिकार     |     बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ     |     शाजापुर,,खाद्य पदार्थों के नमूने लिए,नमूने अवमानक/मिथ्याछाप पाए जाने पर पाँच प्रकरण बनाए     |     शाजापुर,,सोशल साईट्स पर आपत्तिजनक संदेशों, धार्मिक भावना भड़काने वाले पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई     |     हत्या के 3 आरोपीयों को आजीवन कारावास व जुर्माना     |     थाना खाचरौद एवं थाना भाटपचलाना की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को वारदात से पहले ही किया गिरफ्तार     |     फॉर्मर रजिस्ट्री में शाजापुर जिला प्रथम स्थान पर     |     खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये     |     आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शाजापुर पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च     |     कोतवाली पुलिस को मिली सफलता दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार     |