इंदौर के गोपाल मंदिर को शादी के लिए किराए पर दिया…भगवान की प्रतिमा के पास परोसा गया खाना, होगी जांच

इंदौर: इंदौर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध 100 साल से अधिक पुराने गोपाल मंदिर में आयोजित हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। इस शादी समारोह की वीडियो और फोटो वायरल होते ही विरोध देखने को मिल रहा है। दरअसल, रविवार को मंदिर परिसर में ही विवाह समारोह हुआ, उसके लिए जहां मंदिर परिसर के अंदर और बाहर से सजाया गया था तो वही भगवान की प्रतिमा के समीप ही अतिथियों को भोजन परोसा गया।

इस विवाह समारोह का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। हैरान करने वाली बात ये थी कि इस विवाह समारोह के लिए ना तो जिला प्रशासन और ना ही नगर निगम से किसी तरह की अनुमति ली गई थी बस एक पर्ची 25 हजार की काट दी गई थी वह भी फेरे और दर्शन के नाम पर उसके बाद विरोध बढ़ता देख प्रशासनिक अधिकारी भी हरकत में आए और संभागायुक्त दीपक सिंह ने इस मामले में जांच के आदेश दिए।

कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बताया को एडीएम गौरव बैनल को इस मामले की जांच के आदेश दिए गए है। आज शाम तक एडीएम को इसकी पूरी रिपोर्ट पेश करनी होगी। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक़ अब तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि शादी किसकी हुई है और किसने इसकी अनुमति दी थी। कलेक्टर आशीष सिंह ने भी इस तरह के मामले की निंदा की है और जांच रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की बात भी कही है।

बहरहाल शहर के व्यस्त इलाके में मौजूद ऐतिहासिक मंदिर में इस तरह से शादी समारोह का आयोजन होना और किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लगना, अपने आप में यह हैरान करने वाली बात है। अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन के द्वारा किस तरह की कार्रवाई की जाती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |