पत्नी ने शराब पी तो पति ने उतार दिया मौत के घाट, लाठी – डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में राजेंद्र ग्राम पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आपको बता दें कि आरोपी ने 8 जनवरी को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है की पत्नी को शराब पीने की लत थी, कई बार पति ने मना किया लेकिन उसके बाद भी पत्नी शराब पी लेती थी। 8 जनवरी को मृतक के भाई लल्लन सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी बहन सुधारतीया बाई की उसके पति अहिमान सिंह ने हत्या कर दी है।

जांच में पता चला कि पति अपनी पत्नी के शराब पीने से नाराज था। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक खून बहना है। आरोपी का कहना है कि वह जंगल लकड़ी लेने गया था और लौटकर आया तो पत्नी ने शराब पी ली थी। इसके बाद उसने पत्नी के साथ मारपीट कर दी और उसे मौत के घाट उतार दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |