औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देंगे 1.5 करोड़ युवा… CM मोहन यादव ने जारी किया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा दिवस के मौके पर राज्य के नाम एक संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रदेश के डेढ़ करोड़ युवा विकास को नई गति प्रदान करेंगे. सीएम यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, देश और दुनिया का सबसे युवा प्रदेश है. हमारा प्रयास है कि युवा शक्ति मिशन के तहत यहां के बच्चे विकास की नई उंचाइयां हासिल करें.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के जो युवा आई.टी. और अन्य प्रोफेशनल योग्यता रखते हैं, उन्हें उनकी क्षमता, योग्यता और दक्षता के आधार पर प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को दूर दराज जाने की अब कोई दरकार नहीं.

4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की संभावना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 16 जनवरी को 7वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने वाली है. अभी तक 6 इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में चार लाख करोड़ से अधिक का निवेश आने वाला है जिससे 3 लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.

पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ा देश और मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा 16 जनवरी को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सभी विभाग रोजगार की संभावनाओं के आधार पर निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने-अपने विषय-विशेष पर प्रेजेंटेशन देंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ते मध्यप्रदेश और आगे बढ़ते देश के साथ हमारी तरुणाई कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |