कूड़े के ढेर पर दर्द से तड़प रही थी बच्ची, धारदार हथियार से रेता गया था गला

मध्य प्रदेश में एक ओर जहां शासन-प्रशासन बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान की तरफ जोर दे रहा है. वहीं राजगढ़ जिले के पचोर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. राजगढ़ जिले के बलबटपुरा कालोनी के पास कचरे के ढेर में एक नवजात बच्ची गंभीर अवस्था में घायल मिली है. बच्ची का पहले गला रेतकर, उसे कचरे के ढेर में फेंक दिया था. इलाके के लोगों ने जब नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में देखा, तो वह हैरान रह गए. उन्होंने तुरंत पुलिस की इस बात सूचना दी.

राजगढ़ में एक नवजात बच्ची गंभीर रूप से घायल हालत में कूड़े के ढेर मिली है. बच्ची को देखते ही स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी. मामले की जानकारी होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस नवजात बच्ची को पचाेर अस्पताल ले गई, जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज बच्ची के मां-बाप की तलाश शुरू कर दी है.

बच्ची के शरीर पर मिले 3 घाव

पुलिस को बच्ची के शरीर पर तीन घाव मिले है. साथ ही बच्ची के गले को धारदार हथियार से काटा हुआ था. पुलिस का कहना है कि अब नवजात बच्ची की हालत ठीक है. लोगों का कहना है कि परिवार ने बच्ची को मृत समझकर कपड़े में बांधकर फेंक दिया था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि बच्ची जिंदा है. पुलिस के मुताबिक, जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. फिलहाल बच्ची का इलाज जिला अस्पताल के NICU में चल रहा है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बच्ची के गले को धारदार हथियार से काट कर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई थी, लेकिन बच्ची अब ठीक है. पुलिस कूड़े के ढेर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |