शाहरुख-सलमान के साथ काम कर चुके टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक, एक्टर की हालत गंभीर

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर टीकू तलसानिया को उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और यादगार किरादरों के लिए याद किया जाता है. टीकू तलसानिया से जुड़ी एक खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर टीकू तलसानिया को हार्ट अटैक आया है. एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. टीकू तलसानिया की हालत गंभीर बताई जा रही है. एक्टर से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद उनके तमाम चाहने वाले चिंता में आ गए हैं. एक्टर 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं.

टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, टीकू तलसानिया को मेजर हार्ट अटैक आया है. उनकी हालत भी काफी नाजुक बताई गई है. हालांकि अस्पताल में भर्ती होने के बाद से टीकू तलसानिया की हालत को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है. खबर सामने आने के बाद हर कोई एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है और उनके अस्पताल से बाहर आने का इंतजार भी कर रहा है.

टीकू तलसानिया ने 250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

टीकू तलसानिया ने शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक के साथ फिल्मों में काम किया है. 90 के दशक में दिग्गज एक्टर कई बड़ी-बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. फिल्मों और टेलीविजन दोनों में अपने योगदान के लिए जाने जाने वाले तलसानिया सलमान खान और आमिर खान की फिल्म अंदाज अपना-अपना, शाहरुख खान की फिल्म देवदास, अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 और मशहूर

छोटे पर्दे से की करियर की शुरुआत

टीकू तलसानिया ने अपने करियर की शुरुआक साल 1984 में टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’ से की थी. दो साल बाद, उन्होंने प्यार के दो पल, ड्यूटी और असली नकली जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखा. टीकू तलसानिया इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ काम किया. अपनी अदाकारी से सभी को इंप्रेस करने के बाद एक्टर ने आगे चलकर ‘बोल राधा बोल’, ‘कुली नंबर 1’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘हीरो नंबर 1’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. अपने काम और लगातार फिल्में करने के चलते टीकू तलसानिया घर-घर में एक नामी चेहरा बन गए हैं.

टीवी शो उतरन जैसी कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में अपनी अदाकारी का दम दिखा चुके हैं. एक्टर ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |