इमारतें खाक-11 मौतें, अरबों का नुकसान…कैलिफोर्निया की आग ने अमेरिका को हिलाकर रख दिया

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में लगी आग ने लोगों को सड़क पर रात गुजारने के लिए मजबूर कर दिया है. कई हजार लोगों के घर इस आग में जलकर खाक हो चुके हैं. जिसके कारण वे उन्हें सड़कों और राहत शिविरों में रात गुजारना पड़ रहा है. इस आग के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है.

पिछले 4 दिन से लगी आग लगभग 40 हजार एकड़ में फैली चुकी है. जिसमें से 29 हजार एकड़ का इलाका पूरी तरह जल चुका है.कैलिफोर्निया में जंगलों से लेकर घरों तक बहुत कुछ इस आग में जलकर राख हो गया है. इस आग पर काबू पाने की मशक्कत के रूप में सिर्फ पानी की बौछार का ही एक रास्ता अपनाया गया है, जबकि नुकसान के रूप में कैलिफोर्निया के कई बैंक जलकर खाक हो चुके हैं.

हॉलीवुड हिल्स में रहने वाले कई बॉलीवुड कलाकारों को अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है. इसके अलावा कई एक्टर्स के करोड़ों के घर जलकर खाक हो चुके हैं.

हवाओं की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता

सैंटा एना हवा की रफ्तार जितनी तेजी से बढ़ती जा रही है, उतनी ही तेज दिशा भी बदल रही है. इसलिए आग उन क्षेत्रों को लील रही है, जहां बड़ी आबादी रहती है. लॉस एंजेलिस का सनसेट बुलेवार्ड आग की लपटों में घिर गया है. आग का इतना बड़ा रूप लेने का कारण इन हवाओं को ही माना जा रहा है.

इस आग आम और खास हर किसी को बनाया निशाना

कैलिफोर्निया की आग से पेरिस हिल्टन, टॉम हैंक्स, स्टीवन स्पिलबर्ग जैसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर जल गया है. उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का घर खाली करा लिया गया है.राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडन का सांता मोनिका पहाड़ से सटे मालिबू आलीशान घर आग में जलकर खाक हो गया. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इटली का दौरा रद्द कर दिया.

200 अरब डॉलर का नुकसान

इस आग ने अमेरिका को बुरी तरह प्रभावित किया है. बीमा कंपनियों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है, क्योंकि इस क्षेत्र के घरों की कीमत ही 60 लाख डॉलर से 21 करोड़ डॉलर तक है और जानकारी ये है कि अब तक बीमा कंपनियों को 20 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है. जिसके 200 अरब डॉलर तक बढ़ने की आशंका है.

10 हजार इमारत खाक 60 हजार पर अभी भी खतरा

कैलिफोर्निया में आग से कम से कम 10 हजार इमारत जलकर खाक हो चुकी हैं. अकेले लॉस एंजेलिस के पैलिसेड्स में 5,300 से अधिक इमारतें नष्ट हो गईं. 60 हजार से ज्यादा इमारतों पर अभी खतरा है.

कनाडा ने भेजे सुपर स्कूपर

अमेरिका में लगी इस आग को बुझाने के लिए हर तरह की कोशिशें की जा रही हैं. इसके साथ ही कई अन्य देश भी इस आग को बुझाने के लिए आगे आ रहे हैं. कनाडा ने अपने सुपर स्कूपर कहे जाने वाले CL-415 प्लेन कैलिफोर्निया आग बुझाने के लिए भेजे हैं. सुपर-स्कूपर प्लेन फायर फाइटर प्लेन होते हैं, इनमें से 1500 गैलन तक का पानी स्टोर करने की क्षमता होती है.

अंतरिक्ष से दिख रहा आग का धुंआ

कैलिफोर्निया में लगी आग का धुंआ अंतरिक्ष से भी नजर आ रहा है. नासा अर्थ ऑब्जर्वेटरी ने इसकी एक तस्वीर भी जारी की है. जिसमें आग का भयाभय रूप दिखाई दे रहा है. हेलिकॉप्टरों और विमानों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन तेज हवाओं और उनके दिशा बदलने की वजह से आग अलग-अलग जगहों पर फैल रही है.

इलाके में करीब 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है, जिससे आग को कंट्रोल करना मुश्किल होता जा रहा है. लॉस एंजिलिस में आग से कई कम्युनिटी सेंटर्स और धर्मस्थल पूरी तरह जल चुके हैं. इसके साथ ही कई बैंक भी इसकी चपेट में आए हैं. फिलहाल युद्ध स्तर पर इस आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है. मंगलवार को लगी ये आग अब तक शांत नहीं हो सकी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |