बुर्का खुलते ही पुलिस भी रह गई हैरान, पति को छोड़कर पत्नी कर रही थी यह काम, युवक भी गिरफ्तार

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के खजराना थाना पुलिस ने एक ऐसे ड्रग्स तस्कर महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है जो कि राजस्थान से एमडी ड्रग्स बुर्के में छिपाकर इंदौर के खजराना क्षेत्र में पुड़िया बनाकर बेचने का काम करती थी। इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। महिला उज्जैन से अपने पति को छोड़कर इंदौर आकर   पिछले एक साल से खजराना इलाके में ड्रग्स बेचने का काम कर रही थी। अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

वहीं एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टार चौराहे के पास सर्विस रोड़ पर एक महिला और एक युवक खड़े हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की चेकिंग की  तो महिला आयशा उर्फ आशु, पति मोहसिन खान, निवासी अशरफी नगर घबराई हुई मिली।

बुर्का पहने इस महिला की तलाशी ली गई,तो बुर्के में छिपाकर रखी हुई 15 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। इसके बाद, युवक भूरा की तलाशी ली गई, और उसके पास भी एमडी ड्रग्स बरामद हुई। बहरहाल पुलिस महिला और पुरुष से पूछताछ कर रही है कि यह इंदौर में किसको ड्रग्स देने वाले थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |