रामबाई अस्पताल जमीनी विवाद: मारपीट व बलवा के आरोप में भाजपा नेता समेत 6 पर FIR, दो गिरफ्तार

शहडोल: शहडोल जिले के सबसे चर्चित रही रमाबाई हॉस्पिटल के जमीन का मामला थाने का नाम नहीं ले रहा, इसी जमीन से जुड़े विवाद के मामले को लेकर एक महिला से हुए विवाद मारपीट छेड़छाड़ बलवा की शिकायत पर भाजपा नेता पुत्र समेत 6 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में अस्पताल परिसर में उत्पात मचाने वाले भाजपा पुत्र समेत दो लोगों को शहडोल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। वही इस मामले में अभी 4 से अधिक लोग फरार है। देर रात महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

शहडोल जिले के हृदय स्थल पर स्थित राम बाई अस्पताल की जमीन को लेकर हो रहे विवाद के बीच हॉस्पिटल परिसर में रहने वाली रंजना तिवारी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, कि वह देर शाम किराना सामान लेकर आ रही थी, तभी अस्पताल कैंपस में रहने वाली  शिल्पा टांडी अपने पति के.के टांडी बेटा एरोन टांडी सहित गोल्डी दुबे, गोपाल, गोलू बिहारी सहित अन्य लोग मिलकर पहले बवाल करते हुए बाल पकड़कर लाठी डंडे से मारपीट किया, पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर मारपीट की।

पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों में शिल्पा ताण्डी, ऐरोन ताण्डी, केके ताण्डी, अमित उर्फ़ गोल्डी दुबे, गोलू बिहारी, गोपाल सिंह एवं तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गोल्डी दुबे सहित गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। देर रात महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |