डॉक्टर बने दूल्हे ने मंडप में फेरों से पहले की अनोखी डिमांड, लौटी बारात, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

ग्वालियर : ग्वालियर में एक शादी समारोह में उस समय खलल पड़ गया जब जयमाला के बाद मंडप में सात फेरे लेने से पहले दूल्हा बने डाक्टर दुल्हन पक्ष से दस लाख रुपए कैश और एक प्लाट की मांग कर दी। दुल्हन पक्ष डिमांड पूरी न कर सका तो दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। मामला बढ़ गया और दुल्हन पक्ष थाने पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज करवा दिया। ऐसे में शादी की खुशियां परेशानी में बदल गई।

जानकारी के मुताबिक, शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र निवासी नेहा सिंह पुत्री डॉ. जबर सिंह का विवाह जून में शिवपुरी खनियाधाना निवासी सतेंद्र वमन्या से तय हुआ था। सतेंद्र डॉक्टर है और बातचीत तय होने के बाद नेहा के परिजन ने उनसे दहेज की बात की तो सतेंद्र व उसके परिजन ने किसी प्रकार की कोई डिमांड नहीं होना बताया था।

22 नवंबर शादी वाले दिन बारात दरवाजे पर पहुंची। मैरिज गार्डन में जय माला तक सबकुछ अच्छे से चल रहा था लेकिन जैसे ही पंडित ने फेरे लेने के लिए मंडप में आने के लिए कहा तो दूल्हे के तेवर बदल गए। सतेंद्र और उसके परिजनों ने सबके सामने अचानक दस लाख रुपए के साथ ही ग्वालियर में एक प्लाट की मांग रख दी।

दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजन को समझाने का कोशिश की, लेकिन मामला सुलझने की बजाय और उलझ गया। इसके बाद दूल्हा बिना फेरे लिए बारात वापस लेकर चला गया। बारात वापस जाने के बाद नेहा सिंह महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई, लेकिन बात नहीं बनी तो पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर होने वाले दूल्हे डॉक्टर सतेंद्र वमन्या, उसके पिता लखन लाल, भाई जितेंद्र, पुष्पेंद्र, बहन किरण और मां फूलवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |