आपकी प्राइवेसी से हो सकता है खिलवाड़, अगर WhatsApp जीत गई ये मुकदमा!

अगर आप WhatsApp पर अपने दिल के हाल से लेकर परिवार के मसले तक शेयर करते हैं, तो आपको ज़रा संभलने की जरूरत है. हो सकता है कि जल्द ही आपका ये डेटा प्राइवेट ना रहे. व्हाट्सएप पर मालिकाना हक रखने वाली कंपनी Meta Platforms ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) में एक अपील दायर की है, अगर कंपनी इस केस को जीत जाती है, तो व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी में काफी बदलाव हो सकता है.

व्हाट्सएप ने 2021 में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट की थी. इसमें व्हाट्सएप ने अपने डेटा को एडवर्टाइजमेंट पर्पज से मेटा की अन्य कंपनियों के साथ शेयर करने की बात कही थी. इस पर तब कॉम्प्टीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने सुनवाई की थी. सीसीआई ने माना कि व्हाट्सएप की मार्केट में मजबूत स्थिति रखती है. इसलिए वह इसका फायदा उठाते हुए अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में इस तरह से यूजर के डेटा के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती है.

सीसीआई ने इसे देखते हुए 18 नवंबर 2024 को व्हाट्सएप पर यूजर्स के डेटा को एडवर्टाइजमेंट के लिए 5 साल के लिए मेटा की अन्य कंपनियों से शेयर पर रोक लगा दी थी. जबकि व्हाट्सएप के अपनी मजबूत स्थिति का फायदा उठाने के लिए 213 करोड़ रुपए का जुर्माना वह पहले ही लगा चुकी थी. इसी जुर्माने के खिलाफ मेटा ने एनसीएलएटी में अपील दायर की है, जिस पर अब एनसीएलएटी 16 जनवरी को सुनवाई करेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |