कनाडा के पीएम ट्रूडो को आखिरकार देना पड़ा इस्तीफा, क्या रहा अफसोस और अब क्या होगा?

कनाडा के प्रधानमंत्री और लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडो ने लंबे चले विरोध के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया है. दरअसल कनाडा में बढ़ती महंगाई, नौकरियों की कमी और मंदी के कारण ट्रूडो का विरोध किया जा रहा था. लिबरल पार्टी के कई नेता भी चाहते थे कि ट्रूडो अपना पद छोड़ दें, ताकी 2025 को होने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी को नया चेहरा मिल सके.

कनाडा की संसद को 24 मार्च तक निलंबित कर दिया गया है, 24 मार्च से पहले पार्टी को अपना नया नेता चुनना होगा. लिबरल पार्टी के नेतृत्व के मुद्दों को नियंत्रित करने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी इस हफ्ते बैठक करने वाली है, संभवतः ये बैठक कॉकस के बाद हो सकती है.

कौन होगा लिबरल का नया लीडर?

संभावित नेताओं में बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ कनाडा के पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी, विदेश मंत्री मेलानी जोली और पूर्व उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड शामिल हैं. उम्मीद है कि 20 अक्टूबर को या उससे पहले होने वाले आम चुनाव से पहले एक नया पार्टी नेता लिबरल्स को उनकी निराशा से बाहर निकाल सकता है.

हाल के सर्वों में ट्रूडो की लिबरल पार्टी विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी से पीछे है, जिसका नेतृत्व तेजतर्रार पियरे पोलीवर कर रहे हैं. पार्टी से जुड़े लोग मानते हैं कि एक नया नेता ही पिछड़ती पार्टी को आगे ला सकता है.

ट्रूडो ने जताया इस बात का अफसोस?

ट्रूडो ने कहा कि उन्हें एक अफसोस है कि इस साल होने वाले आम चुनाव से पहले कनाडा की चुनाव प्रक्रिया में सुधार करने में वह विफल रहे. उन्होंने कहा, “अगर मुझे एक अफसोस है, खासकर जब हम इस चुनाव के करीब हैं – तो वो ये है कि हम इस देश में अपनी सरकारों को चुनने के तरीके को नहीं बदल सकें ताकि लोग एक ही मतपत्र (Ballot Paper) पर दूसरी पसंद या तीसरी पसंद चुन सकें.”

इस्तीफा देते हुए ट्रूडो ने क्या कहा?

ट्रूडो ने सोमवार को कहा, “यह देश अगले चुनाव में एक असल विकल्प का हकदार है और यह मेरे लिए साफ हो गया है कि अगर मुझे आंतरिक लड़ाई लड़नी पड़ रही है, तो मैं उस चुनाव में सबसे अच्छा विकल्प नहीं हो सकता.”

ट्रूडो दो बार से कनाडा के पीएम चुने जा रहे हैं, हाल ही में 2021 में वे सत्ता में रहने में तो कामयाब रहे लेकिन उनकी पार्टी ने बहुमत खो दिया. तब से पोलिएवर की कंजर्वेटिव पार्टी ने राष्ट्रीय मतदान औसत में लिबरल पार्टी पर 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़त बना ली है. ट्रूडो ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि पोलिएवर की रूढ़िवादी सोच कनाडाई लोगों के लिए सही नहीं है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |