मक्षीजी जैन तीर्थ में गुरुसप्तमी का आयोजन

मक्सी।। प्राचीन जैन तीर्थ मक्षी जी (मक्सी) में 6 जनवरी को गुरुसप्तमी महोत्सव का आयोजन हुआ।विश्व पूज्य श्री मद विजय राजेन्द्र सुरीश्वर जी म सा के 198 वे जन्मदिवस एवं 118 वे स्वर्गारोहण दिवस के उपलक्ष्य में मक्सी गुरु मंदिर पर विविध धार्मिक आयोजन हुए।
प्रातः गुरुमंदिर से वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ गुरुमंदिर पहुंचा जहां लाभार्थी परिवार द्वारा गुरुदेव की आरती की।
मक्सी जैन तीर्थ पूरे भारत में एकमात्र ऐसा तीर्थ हे जहां गुरुसप्तमी महोत्सव के लाभार्थी 21 वर्षों के तय हे।इस वर्ष नवम वर्ष का लाभ सुभाष चंद्र, अजय, अभय वेदमूथा परिवार मक्सी ने लिया। दोपहर में स्वामीवात्सलय के बाद गुरुदेव की अष्टप्रकारी महापूजा हुई।शाम को संगीतकार अंकुश मेहता एवं टिम द्वारा सुंदर भजनों से गुरुदेव की संगीतमय भक्ति की।
समस्त कार्यक्रमों में नरेंद्र वेदमूथा, डॉ अश्विन ओसवाल दीपक सालेचा, योगेश जैन, नरेंद्र संघवी सुरेंद्र जैन नंदकिशोर गादिया शांतिलाल संघवी,श्रीपाल जैन, चित्रांश जैन, दीपक धारीवाल ,ओमप्रकाश कोठारी, अशोक धारीवाल, सतीश जैन, संजय जैन बाफना, दिनेश जैन, सुभाष जैन आनंद जैन, शीतल जैन, लक्की जैन, रजनीश जैन विनोद कासवा नरेंद्र कटारिया एवं नगर के गणमान्य लोग सहित बाहर से पधारे श्रद्धालु भी बड़ी संख्या शामिल हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |