युवाओं के साथ मिलकर मध्यप्रदेश को बनाएंगे देश का डेयरी कैपिटल… CM मोहन यादव का संकल्प

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में कहा कि वर्तमान परिदृश्य में भारत सबसे युवा देशों में से एक है. प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन अनुरूप हमें युवा शक्ति का संपूर्ण उपयोग राष्ट्रहित और विकास में करना है. डेयरी टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए एक नए मार्ग खोलता है. भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में डेयरी टेक्नोलॉजी की अकादमिक डिग्री कोर्स की शुरुआत की जा रही है. पशुपालन का डिग्री कोर्स अब जबलपुर के साथ उज्जैन में भी छात्रों को प्रदाय किया जाएगा.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डेयरी टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षित युवा डेयरी टेक्नोलॉजी के उपयोग से दूध उत्पादन में मध्यप्रदेश को टॉप पर ले जाएंगे. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है और दुग्ध उत्पादन में 9% की भागीदारी के साथ मध्यप्रदेश का देश में तीसरा स्थान है. प्रदेश में दुग्ध उत्पादन का औसत 673 ग्राम है, जबकि राष्ट्रीय औसत 471 ग्राम का है. हमें इन उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होना है. प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, अथाह जल संपदा और उर्वरा भूमि को देखते हुए सही दिशा में समेकित प्रयास करने पर हम डेयरी के क्षेत्र में देश का नंबर-1 राज्य बनाएंगे.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को देश का डेयरी कैपिटल बनाने के लिए दूध की प्रति लीटर क्रय के आधार पर सरकार पशुपालकों को बोनस भी प्रदान करेगी. इसी के साथ पशुधन के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए भी सरकार संपूर्ण रूप से प्रयासरत है. इसके लिए सिंचाई का नया रकवा बढ़ाया जाएगा. मालवा का क्षेत्र कृषि में भी समृद्ध है और अब पशुपालन में भी समृद्ध बनेगा.

स्वागत भाषण संभागायुक्त एवं उज्जैन दुग्ध संघ प्रशासक संजय गुप्ता द्वारा दिया गया. उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना और केन-बेतवा नदी लिंक परियोजनाओं से कृषि एवं पशुपालन को फायदा पहुंचाने पर आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का कुलसचिव ने आभार माना.

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई. कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत वेद ऋचाओं की गूंज के बीच शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विश्वविद्यालय के कुलगुरु अर्पण भारद्वाज द्वारा किया गया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा विक्रम विश्वविद्यालय के एक्टिविटी कैलेंडर का विमोचन किया. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, डी. के. पाण्डेय, राजेश कुशवाह और विश्वविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |