भोपाल में पति ने पत्नी के ज्यादा बोलने की आदत को लेकर तलाक की अर्जी दी, मामला चर्चा में

 एक अनोखे कारण से तलाक की अर्जी दाखिल करने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज और कानूनी जगत में हलचल मचा दी है। एक युवक ने अपनी पत्नी के अत्यधिक बोलने की आदत को लेकर तलाक की मांग की है। सात साल पहले हुई इस अरेंज मैरिज में पति और पत्नी के बीच वैवाहिक संबंध कुछ समय तक सामान्य रहे, लेकिन धीरे-धीरे पत्नी की बोलने की आदत ने युवक को इतना परेशान किया कि उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है।

युवक का कहना है कि उसकी पत्नी बिना किसी कारण के हर बात पर अपनी राय देती है, जिससे घर में माहौल बिगड़ने लगा। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी की लगातार बातों के कारण न केवल घर का माहौल अशांत हुआ है, बल्कि यह दंपति की बेटी के लिए भी परेशानी का कारण बन चुका है। बेटी के भविष्य को लेकर दोनों ही माता-पिता तनाव में हैं और दोनों ही उसे रखने के लिए तैयार नहीं हैं।

दो साल से पत्नी अपने मायके में रह रही है, जबकि युवक तलाक चाहता है। महिला अभी भी इस रिश्ते को बचाने के लिए तैयार है, लेकिन पति की सोच पर कोई असर नहीं हो रहा है। अब इस मामले में अदालत फैसला करेगी कि क्या केवल बोलने की आदत के कारण तलाक का कारण बन सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |