अनोखी बारात…बकरे पर बैठकर निकला 12 साल का दूल्हा, लोगों ने जमकर किया डांस

टीकमगढ़ : घोड़ी पर बारात निकलती तो आपने कई बार देखी होगी लेकिन मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बकरे पर एक अनोखी बारात निकाली गई। जिसमें 12 साल के लड़के को दूल्हा बनाया गया और बारातियों ने जमकर डांस किया। इसके बाद दूल्हे की उसकी भाभी से शादी कराई गई।

संस्कार के नाम पर टीकमगढ़ शहर वासियों को आज अनोखी बारात देखने को मिली जिसमें जमकर डांस हुआ। शहर के लोहिया समाज में यह अनोखी परंपरा कई सालों से चली आ रही है। परिवार के बड़े बेटे के कर्ण छेदन का संस्कार शादी समारोह की तरह बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है।

शहर के ताल दरवाजा निवासी प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उनके बड़े पोते राघव अग्रवाल का कर्ण छेदन संस्कार गुरुवार को हुआ। आज समाज की परंपरा के अनुसार उसकी बकरे पर बारात निकाली गई। जिसमें परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए। गाजे बाजे के साथ निकाली गई बारात में खूब डांस हुआ। पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। इसके बाद दूल्हे की रिश्ते में लगने वाली भाभी से शादी की रस्में निभाई गई।

प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उनके परिवार में कई पीढ़ियों से यह परंपरा चली जा रही है। कर्ण छेदन की सामाजिक परंपरा को शादी समारोह की तरह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों का कर्ण छेदन 18 साल से कम उम्र में करने की परंपरा है। यह हमारे समाज में 16 संस्कारों में से एक है। उन्होंने बताया कि यह परंपरा उनके यहां पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है करीब 5 से 6 पीढ़ीयों का उन्हें ध्यान है उन्होंने कहा कि इस परंपरा का निर्वहन उनके परिवार को करना जरूरी होता है। वर्षों पुरानी परंपरा है जो धूमधाम से मनाई जाती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |