जिसे समझ रहे थे पत्थर, वो बेशकीमती हीरा निकला… देखते ही देखते लखपति बन गया युवक

पन्ना : पन्ना में 4 कैरेट 1 सेंट के चमकीले पत्थर पर से आज आखिरकार सस्पेंस हट गया। 4 दिन पहले जिस चमकीली चीज को लोग पत्थर समझ रहे थे आज उसका निरीक्षण हीरा पारखी ने किया, जो जेम्स क्वालिटी का हीरा निकला। जिसे नियमानुसार हीरा कार्यालय में जमा कर लिया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख से अधिक आंकी जा रही है। जिसे आने वाली नीलामी में रखा जाएगा…

जानकारी के मुताबिक, 30 दिसंबर दिन सोमवार को अजय सिंह यादव को सरकोहा निवासी लच्छी पाल की निजी जमीन पर उथली हीरा खदान से एक चमचमाता हुआ 4 कैरेट 1 सेंट का चमकीला पत्थर मिला था। जिसके बाद युवक अपने परिजनों के साथ हीरा कार्यालय मे उसका निरीक्षण करवाने व उसे जमा करने पहुंचा, लेकिन हीरा पारखी अवकाश पर होने की वजह से न तो उसका परीक्षण हो सका, और न ही उसे जमा किया गया, बल्कि उसे सील बंद करके वापस पट्टेदार को दे दिया गया था।

वही अगले ही दिन यानी 31 दिसंबर को पट्टेदार के पट्टे की अवधि समाप्त हो गई, जिसके चलते युवक के द्वारा नए पट्टे के लिए आवेदन किया गया, फिर पट्टा बनने के बाद आज हीरा पारखी द्वारा उसका निरीक्षण किया गया, तो वह जेम्स क्वालिटी का हीरा निकला। हीरे का वजन किया गया, और उसे हीरा कार्यालय में जमा कर लिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |