किसान का बेटा विदेश जाकर मिक्स मार्शल आर्ट में दिखाएगा हुनर, World Championships के लिए लगातार 5वीं बार चयन

छतरपुर : वैसे तो हरियाणा और पंजाब प्रांत को एथलीटों का गढ़ माना जाता है लेकिन यदि मौका मिले जो बुंदेलखंड अंचल के युवा भी इस फील्ड में कमाल कर सकते हैं। ऐसे ही एक एथलीट हैं छतरपुर जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले मृत्युंजय देव बुंदेला, जिनका लगातार पांचवीं बार मिक्स मार्शल आर्ट की वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।

जिले के पहाड़गांव निवासी मृत्युंजय देव बुंदेला मिक्स मार्शल आर्ट में पारंगत हैं। हाल ही में मृत्युंजय ने गोवा में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट की नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता है और अब वे ग्रीस देश में आयोजित होने जा रही मिक्स मार्शल आर्ट की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेंगे। मृत्युंजय ने बताया कि 10 साल तक कड़ी मेहनत करने के बाद वे मिक्स मार्शल आर्ट में पारंगत हुए और इसके बाद 2021 में सर्बिया, 2022 में स्पेन, 2023 में उजबेगिस्तान तथा आबूधाबी और 2024 में पोलैंड में हुई मिक्स मार्शल आर्ट की वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा बनकर गोल्ड और सिल्वर मैडिल जीते। इस वर्ष मिक्स मार्शल आर्ट की वर्ल्ड चैंपियनशिप ग्रीस में होना है, जिसके लिए लगातार पांचवीं बार उनका चयन हुआ है।

आपको बता दें कि मृत्युंजय छतरपुर शहर के सागर रोड पर एक छोटी सी जिम चलाते हैं, जबकि उनके पिता रामपाल सिंह बुंदेला अपने गांव में खेती करते हैं। मृत्युंजय बताते हैं कि जिम में ट्रेनिंग देकर कमाए गए पैसों से ही वे मिक्स मार्शल आर्ट की तैयारी करते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |