दुष्कर्म करने वाले का नाम लिखा पर्चा गले में लटका कर थाने पहुंची महिला, जानिए पूरा मामला

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले की जामनेर पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने महिला थाने में शिकायत की है। महिला और परिजनों का आरोप है कि जामनेर पुलिस ने दुष्कर्म की शिकायत नहीं सुनी, बल्कि आरोपियों की शिकायत पर पीड़ित पक्ष के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। घटना तीन महीने पहले की बताई जा रही है। पीडि़त परिवार के मुताबिक आरोपियों ने एक दिन पहले 1 जनवरी को एक बार फिर फरियादिया के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

महिला के परिजन उसे बचाने पहुंचे तो 6 आरोपियों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी और अन्य घातक हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। परिवार का कहना था कि जामनेर पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की, इसलिए वे महिला थाना पहुंचे हैं। इसके बाद एसपी कार्यालय भी जाएंगे। हालांकि महिला थाना पुलिस ने पीड़िता को गुना जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसका मेडीकल परीक्षण किया गया है। पुलिस मेडीकल रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |