गजब! किसान ने घर में तैयार की 5 फीट की लौकी, दूर-दूर से देखने पहुंच रहे लोग- Video

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा क्षेत्र के धर्मगढ़ गांव के एक किसान के घर में पांच फीट की लौकी लगी है. जिसे देखने के लिए लोगों हर दिन भारी भीड़ उमड़ रही है. आस पास के गांवों के किसान और लोग लौकी को देखने के लिए किसान के घर पहुंच रहे हैं. किसान का कहना है कि इस लौकी की लंबाई अप्रत्याशित तरीके से बढ़ी है. किसान के अनुसार, लौकी की लंबाई 5 फीट 9 इंच है.

धर्मगढ़ निवासी किसान अन्नू सिंह चौहान ने कहा कि उनकी खुद की लंबाई पांच फीट छह ईंच है, लेकिन उनके घर में लगी बेल में उनसे भी लंबी लौकी आई हैं. अन्नू सिंह ने कहा कि यह लौकी की बेल का बीज उन्हें कहां से मिला इतना याद नहीं है, लेकिन पिछले साल तो इससे भी बड़ी कई लौकी इसमें आई थीं. वर्तमान में जो बेल लगाई है उसके लिए अगस्त महीने में बीच रोपा था, जिसमें जब लौंकी आई तो उसकी लंबाई भी लगभग छह फीट तक पहुंच गई.

लौकी देख हैरान किसान

हालांकि आमतौर पर लौकी की लंबाई डेढ़ से दो फीट तक देखने को मिल जातीं है. लेकिन अन्नू सिंह के घर में लगी लौकी की लंबाई इससे दो गुना से भी ज्यादा है. जिससे देखकर किसान खुद हैरान है. वहीं आस पास के गांवों के लोगों ने किसान अन्नू सिंह से लौकी के बीज के बारे में जानकारी लेने की बात की तो उन्होंने कहा कि बीज हमारे पास कहां से आया इसकी हमें जानकारी नहीं है. लेकिन पिछले साल भी हमने इसी बीज को बोया था और इससे लंबी लौकी बेल में लगी थी.

5 फीट 9 इंच की लौकी

वहीं किसान अन्नू सिंह के घर आने वाले लोगों को वो लौकी लंबाई नाप कर दिखा रहे हैं. वहीं उनके द्वारा उगाई गई लौकी को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो रहे हैं. लौकी लंबाई 5 फीट 9 इंच है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |