लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: मां और 4 बहनों की हत्या, किसने की कातिल की मदद? फरार शख्स की तलाश में पुलिस

उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर… यहां नए साल में ऐसी दर्दनाक और खूनी वारदात को अंजाम दिया गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. दरअसल, यहां एक होटल में 5 लोगों की लाश मिली. पांचों एक ही परिवार की महिलाएं थीं. हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्कि उन्ही के परिवार के सदस्य ने अंजाम दिया, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. परिवार दो दिन पहले आगरा से लखनऊ पहुंचा था.

30 दिसंबर को परिवार ने होटल शरणजीत में कमरा किराए पर लिया. सोमवार सुबह होटल स्टाफ ने जब कमरे में बिखरी पांच लाशें देखीं तो उनकी चीख निकल गई. फौरन इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई. आरोपी भी उस वक्त कमरे में ही मौजूद था. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फिर आरोपी ने हत्याकांड की पूरी कहानी सुनानी शुरू की.

आरोपी का नाम अरशद है. मृतकों में अरशद की मां अस्मा और चार बहनें आलिया (उम्र 9 वर्ष), अल्शिया (उम्र 19 वर्ष), अक्सा (उम्र 16 वर्ष) और रहमीन (उम्र 18 वर्ष) शामिल हैं. वहीं, अरशद के पिता फिलहाल मौके से फरार हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भी इस हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं. पुलिस की टीम अरशद के पिता की तलाश में जुटी है.

हाथ-गले पर हमले के निशान

जॉइन्ट सीपी बबलू कुमार ने बताया- अरशद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसे आगे की पूछताछ जारी है. होटल शरणजीत के स्टाफ ने हमें हत्याकांड की सूचना दी थी. आरोपी अरशद के पिता को भी ढूंढा जा रहा है. हो सकता है कि उनका भी इस हत्याकांड में कोई हाथ हो. जब अरशद के पिता की गिरफ्तारी होगी, तभी इस बात की पुष्टि हो पाएगी. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से सभी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. सभी के हाथ और गले पर धारधार हथियार से हमले के निशान मिले हैं.

पारिवारिक कलह वजह?

मामला थाना नाका थानाक्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, होटल शरणजीत में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी. हत्या करने की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है. आरोपी अरशद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया है. हालांकि सच क्या है. इसकी जांच अभी पुलिस कर रही है.

डीसीपी रवीना का बयान

डीसीपी रवीना त्यागी ने कहा, ‘आज होटल शरणजीत के एक कमरे में पांच लोगों के शव मिले. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगरा निवासी करीब 24 वर्षीय अरशद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती पूछताछ में ही उसने हत्या की बात कुबूल की. उसने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने अपनी चार बहनों और मां की हत्या कर दी. होटल वालों से भी पूछताछ की जा रही है. आगे की जांच जारी है.’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |