MP में बारिश के बाद शीतलहर का प्रकोप… भोपाल, इंदौर, उज्जैन में नए साल पर कैसा रहेगा मौसम?

नए साल के साथ ही मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड दस्तक देने को तैयार है. मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. साथ ही बताया कि तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ेगी. वहीं शीतलहर से सबसे ज्यादा प्रभावित उज्जैन, ग्वालियर और चंबल जैसे इलाके रहेंगे. इसके अलावा नए साल पर तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आ सकती है. ऐसे में अगर आप न्यू ईयर में राज्य में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन शहरों के मौसम के हाल जरूर जान लें.

उज्जैन का मौसम

उज्जैन में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री तक जा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है.

भोपाल का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल के अधिकतर जगहों में कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई. आईएमडी के अनुसार भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं न्यू ईयर में मौसम ठंडा और शुष्क रहेगा. इसके अलावा ठंडी हवाएँ और शीतलहर महसूस हो सकती है.

इंदौर का मौसम

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इंदौर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है. इसके अलावा आज न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.04 सेल्सियस रहने की उम्मीद है. इंदौर में 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 25.91 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.69 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं आसमान साफ रहने की संभावना है. इसके अलावा अधिकतम तापमान 26.81 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.08 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

कोहरे का अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने शिवपुरी, निवाड़ी, छतरपुर, सतना, सीधी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, सांचीमें कोहरे का अलर्ट जारी किया है. वहीं शाजापुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में एमपी के 25 जिलों में दिन-रात का पारा लुढ़का है. मंडला में रात के तापमान में सबसे ज्यादा 5.5 डिग्री तक गिरावट हुई. जबलपुर में 4 डिग्री पारा गिरावट हुई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |