चायना ड़ोर को लेकर मक्सी पुलिस में चलाया चेकिंग अभियान -हेल्पलाइन नम्बर किया जारी, सूचना देने वाले को दिया जाएगा इनाम,नाम रखा जाएगा गोपनीय
मक्सी-
चोरी छुपे चाइना डोर के उपयोग के मामले प्रदेश में कई स्थानों सामने आ रहे हैं उसी क्रम में मक्सी क्षेत्र में टीआई भीम सिंह पटेल ने अपनी टीम के साथ चाइना डोर को लेकर चेकिंग अभियान चलाया और कार्रवाई की उन्होंने बताया कि शाजापुर जिले के एसपी यशपाल सिंह राजपूत एडिशनल एसपी टीएस बघेल एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व और निर्देशन में चाइना डोर के उपयोग को लेकर प्रभावी कार्रवाई हेतु अभियान चलाया गया,
सूचना देने वाले को दिया जाएगा इनाम ओर नाम रखा जाएगा गोपनीय-
टी आई भीमसिंह पटेल ने बताया कि चाइना डोर का उपयोग मक्सी में भी कुछ लोग चोरी छुपे कर रहे हैं उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मक्सी क्षेत्र के अंतर्गत अगर कोई भी व्यक्ति चाइना डोर का उपयोग करता हुआ दिखाई दे आप हमें सूचित करें सूचना देने वाले को उचित नाम दिया जाएगा और उसका नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा कोई भी व्यक्ति 7587636202 नम्बर पर सूचना दे सकता है
टीआई भीम सिंह पटेल ने बताया कि आज हमने संयुक्त रूप से मक्सी की एक दर्जन दुकानों पर चैकिंग की
इस दौरान टीआई पटेल ने पतंगबाजी करने वाले ओर चायना डोर को चोरी छुपे बेचने वालों के नाम संदेश देते हुए कहा कि शाजापुर जिला प्रशासन के द्वारा चाइना डोर के उपयोग को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं क्योंकि इससे किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति चाइना डोर से पतंग उड़ाते हुए पकड़ा गया या कोई दुकानदार या कोई व्यक्ति चोरी छुपे चाइना डोर बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध सख्त धाराओं में आपराधिक दर्ज किया जाएगा
*//प्रेस नोट//*
*जिला शाजापुर*
*दिनांक 30.12.2024* * *👉*चाइना डोर पर सख्ती मक्सी पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, हेल्पलाइन नंबर 7587636202 किया जारी*
चोरी छुपे चाइना डोर के उपयोग के मामले प्रदेश में कई स्थानों सामने आ रहे हैं उसी क्रम में कि शाजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने चाइना डोर के उपयोग को लेकर प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में थाना मक्सी क्षेत्र में टीआई भीम सिंह पटेल ने अपनी टीम के साथ चाइना डोर को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया।
सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मक्सी पुलिस ने चाइना डोर के उपयोग और बिक्री पर रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। यह अभियान क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। शाजापुर जिला प्रशासन के द्वारा चाइना डोर के उपयोग को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं क्योंकि इससे किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति चाइना डोर से पतंग उड़ाते हुए पकड़ा गया या कोई दुकानदार या कोई व्यक्ति चोरी छुपे चाइना डोर बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध सख्त धाराओं में आपराधिक दर्ज किया जाएगा
*चेकिंग अभियान की मुख्य विशेषताएं-*
बाजार, दुकानों और अन्य संभावित स्थानों पर चाइना डोर की बिक्री और उपयोग की सघन जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और दुकानदारों से पूछताछ कर प्रतिबंधित सामग्री ना रखने की समझाईस दी गयी एंव नागरिकों को चाइना डोर के खतरों और इसके अवैध होने के बारे में जागरूक किया गया।
*हेल्पलाइन नंबर जारी-*
मक्सी पुलिस ने चाइना डोर से जुड़ी किसी भी जानकारी देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 7587636202 जारी किया है।
यदि कोई नागरिक चाइना डोर की बिक्री, भंडारण, या उपयोग के बारे में जानकारी देता है, तो उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे पुरस्कृत किया जाएगा।
शाजापुर पुलिस की अपीलः-
शाजापुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाइना डोर का उपयोग न करें। यह डोर न केवल अवैध है, बल्कि यह गंभीर चोट और दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने कहाः-
’’हमारा उद्देश्य हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। चाइना डोर के खिलाफ अभियान को सख्ती से लागू किया जाएगा’’
जिम्मेदार नागरिक बनें, सुरक्षित समाज की नींव रखें।







