खंडवा में लोडिंग ऑटो में दब गया युवक, हुई दर्दनाक मौत

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में लोडिंग ऑटो में दबने से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, युवक की मौत से घर में मातम छा गया है। घटना रविवार की बताई जा रही है मृतक युवक नितिन सिसोदिया निवास बडगांव भील कंपनी का माल लेकर शहर में डिलीवरी देने जा रहा था माताचौक पर ऑटो गड्ढे में पलटने से युवक ऑटो में दब गया जिसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां कुछ देर इलाज करवाया और परिजन उसे निज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिए।

मृतक परिवार के शेर सिंह गौड़ ने बताया कि नितिन पतंजलि कंपनी में माल डिलीवरी का काम करता था डिलीवरी देने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया जिससे उसकी मौत हो गई मृतक की कुछ वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक पुत्री है घटना के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर मर्ग कायम कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |