पत्नी ने ही कराई थी चौकीदार की हत्या, महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आने वाले लालबर्रा थाना क्षेत्र में 25 दिसंबर को सोनवानी नाले के पास रेस्ट हाउस में एक चौकीदार का शव मिला था, जिसका नाम संजय कुमरे था पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में संजय की पत्नी सारिका को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि महिला ने अपने भाई विनोद और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था अभी महिला का भाई और उसके दोस्त फरार हैं। वहीं एसडीओपी अभिषेक चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी सारिका ने बताया है कि वह पति से चोरी छुपे कच्ची शराब बेचती थी।

जिसके चलते घर पर शराब के लिए लोग आते थे, लोगों के घर आने के कारण उसका पति उस पर चरित्र को लेकर शक करता था और उसके साथ मारपीट भी करता था, जिससे सारिका परेशान हो गई थी और उसने अपने भाई विनोद के साथ मिलकर पति संजय की हत्या का प्लान बनाया और विनोद के दो साथियों को फोन कर पति की लोकेशन बताई जिसके बाद उसके भाई और उसके दो साथियों ने पीछे से गला घोंटकर संजय की हत्या कर दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |