महिला भिखारी की ‘अमीरी’, झोले में मिले 40 पर्स; 45 हजार कैश… देख दंग रह गए लोग

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ओर प्रशासन लगातार भिक्षा वृत्ति को रोकने की कोशिशों में लगा है वहीं आए दिन सरकारी अमला किसी न किसी भिखारी की तलाशी भी ले रहा है. भिखारियों की तलाशी लेने के बाद कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भी एक महिला और एक पुरुष भिखारी की तलाशी ली है. दोनों के पास हजारों रुपये नकद मिले हैं जिसके बाद सरकारी अमला भी चौंक गया.

जानकारी के अनुसार भिक्षा वृत्ति रोकने के मिशन पर सरकारी अमला इन दिनों लगातार भिक्षावृत्ति करने वालों की तलाशी ले रहा है. शुक्रवार को जब सरकारी अमले ने इंदौर के हाई कोर्ट चौराहे से कुछ ही दूरी पर मौजूद मस्जिद के बाहर बैठी एक महिला की तलाशी ली तो सरकारी अमले में शामिल लोग चौंक गए. महिला के झोले से करीब 30-40 पर्स बरामद हुए हैं. महिला के झोले में रखे ये सभी पर्स कहां से आए फिलहाल इसकी जांच पड़ा की जा रही है.

जब सरकारी अमले ने एक-एक पर्स को खोलकर देखा तो सभी के अंदर करीब 45000 रुपये मिले हैं. प्रशासनिक अमले की टीम ने बताया है कि यह महिला भिखारी लंबे वक्त से इस मस्जिद के पास भिक्षावृत्ति कर रही थी. जिला प्रशासन की टीम ने महिला भिखारी को रेस्क्यू किया है और उसे उज्जैन के आश्रम में शिफ्ट किया है.

एक भिखारी के पास मिले 20 हजार नकद

इसके अलावा टीम ने एक अन्य पुरुष भिखारी की तलाशी ली है, जिसके पास 20 हजार रुपये नकद और रेलवे के टिकट भी मिले हैं. पुरुष भिखारी ने इस बात को कबूल किया है कि वह दूसरे शहर से इंदौर आकर भीख मांगता है. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब इंदौर में ज्यादा कैश रखने वाले भिखारी पकड़े गए हैं. इससे पहले भी प्रशासन की टीम ने एक महिला भिखारी के पास 75 हजार रुपये मिले थे.

भिक्षावृत्ति फ्री करने पर जोर

दरअसल इंदौर प्रशासन इन दिनों शहर को पूरी तरह से भिक्षावृ्त्ति से फ्री कराने की ओर कदम उठा रहा है. ऐसे में कई भिखारियों के खिलाफ एक्शन हो रहा है. साथ ही प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि अगर 1 जनवरी के बाद कोई भीख देता हुआ भी पकड़ा गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी. प्रशासन का कहना है कि दूर-दूर के लोग इंदौर में आकर भीख मांगते हैं जिससे शहर का माहौल खराब होता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |