ACP मोहसिन की बढ़ी मुश्किलें, अब IIT कानपुर से नहीं कर पाएंगे PHD, छात्रा ने लगाया है रेप का आरोप

आईआईटी कानपुर की छात्रा के यौन शोषण के आरोपी ACP मोहसिन खान अब IIT से पीएचडी नहीं कर सकेंगे. यूपी पुलिस की ओर से उन्हें दी गई एनओसी कैंसिल कर दी गई है. आईआईटी कानपुर प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है. वहीं, एसीपी मोहसिन एसआईटी के सामने अपना पक्ष रखेंगे. वहीं, दूसरी एफआईआर मामले में पीड़ित छात्रा का भी बयान दर्ज कराया जाएगा. आरोपी एसीपी एफआईआर के बाद से फरार है.

सूत्रों का कहना है कि एसीपी कानपुर में ही मौजूद हैं और अपने लिए राहत की तलाश में अपने करीबियों से मुलाकात कर रहे हैं. एसआईटी ने आरोपी ACP को अल्टीमेटम दिया है, कहा है कि 48 घंटे के अंदर एसीपी मोहसिन अपना बयान दर्ज कराएं. एसीपी और उनके अधिवक्ता के खिलाफ पीड़ित छात्रा ने दूसरी एफआईआर कराई है. इसमें पीड़िता के बयान लिए जाएंगे. पीड़िता आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है.

एनओसी हुई कैंसिल, नहीं हो पाएगी PHD

एसीपी मोहसिन खान पर कार्रवाई के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया है. अधिकारियों की सख्ती के बाद आरोपी एसीपी ने एसआईटी के सामने अपना पक्ष रखने की बात कही है. वह आज यानी शनिवार को एसआईटी के सामने अपना पक्ष रखेंगे. इधर, आईआईटी कानपुर ने एसीपी मोहसिन की पीएचडी पर रोक लगा दी. उन्हें यूपी पुलिस से मिली एनओसी कैंसिल कर दी गई है.

ये है मामला

कानपुर के कल्यानपुर थाने में एसीपी मोहसिन के खिलाफ आईआईटी कानपुर से पीएचडी कर रही छात्रा ने रेप समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया था. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसकी 3 दिसंबर 2023 को एक कार्य्रक्रम में एसीपी मोहिसन से मुलाकात हुई थी. इस बीच उसने जून 2024 में संपर्क कर आईआईटी कानपुर में पीएचडी में एडमिशन के लिए मदद मांगी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई. आरोप है कि एसीपी मोहसिन शादीशुदा थे. उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक देकर उससे शादी करने का झांसा दिया और संबंध बनाए. पीड़ित छात्रा की शिकायत पर एसीपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |