रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य को लेकर पिता शाहरुख खान के पास पहुंचीं सुहाना खान, अलीबाग फार्म हाउस में क्या होने वाला है?

हाल ही में बॉलीवुड के सभी सितारे क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर चर्चा में थे, जिसके बाद से अब सभी की नजर उनके न्यू ईयर पार्टी पर टिकी हुई है.

हालांकि, इधर बीच लोगों का अटेशन सबसे ज्यादा शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने लिया है. काफी वक्त से दोनों की डेटिंग की खबरें लोगों के बीच सर्कुलेट हो रही हैं और वहीं हाल ही में दोनों एक बार फिर साथ दिखे.

न्यू ईयर पार्टी के लिए हाल ही में सुहाना और अगस्त्य दोनों साथ में दिखे. दोनों पार्टी के लिए शाहरुख खान के आलीशान अलीबाग फार्म हाउस जाते हुए नजर आए. इस दौरान दोनों ही बहुत कैजुअल लुक में थे, अगस्त्य ने इस वक्त पर आर्यन खान के डायवोल ब्रांड की कैप भी पहनी हुई थी. अलीबाग फार्म हाउस, डेजा वू फार्म्स नाम का एक आलीशान रिट्रीट है, जो कि शानदार पार्टियों को होस्ट करने के लिए बॉलीवुड सितारों की पसंद है. इस फार्म हाउस से कमाल का नजारा देखा जा सकता है.

फिर साथ दिखे सुहाना- अगस्त्य

सुहाना और अगस्त्य फार्म हाउस जाने के लिए गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट हुए, जहां से उन्होंने लोकेशन पर पहुंचने के लिए स्पीड बोट का सहारा लिया. फैन्स इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं, हालांकि, अभी दोनों ने ही इस अफवाह के बारे में कुछ भी नहीं कहा है. दोनों के बारे में अफवाह उस वक्त फैलनी शुरू हुई जब दोनों कई बार एक साथ दिखाई देने लगे. दिवाली के वक्त दोनों पार्टी में साथ नजर आए थे. हालांकि, इसके अलावा दोनों वापस से अनन्या पांडे की कॉल मी बे के प्रीमियर के दौरान भी साथ दिखे थे.

नए प्रोजेक्ट पर कर रहे काम

फिल्मों की बात करें, तो सुहाना खान सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बन रही फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में वो अपने पिता यानी सलमान खान के साथ नजर आएंगी. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी. हालांकि, फिल्म के टाइटल में बदलाव किया जा सकता है. वहीं अगस्त्य की बात की जाए तो, वो श्रीराम राघवन की डायरेक्शन में बन रही फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |