मक्सी जैन तीर्थ में जन्मकल्याणक महोत्सव का आयोजन

मक्सी नगर में अति प्राचीन तीर्थ श्वेतांबर जैन मंदिर में मूलनायक भगवान मक्षी पार्श्वनाथ का मंदिर हैं । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पौष दशमी जन्मकल्याणक दिवस (25 दिसंबर) एवं दीक्षा कल्याणक (26 दिसंबर) को मनाया जाएगा।
त्रिदिवसीय महोत्सव में साध्वी भगवंत हेमप्रभा श्री जी म सा की शिष्या पूर्णलता श्री जी म सा एवं आज्ञारुचि श्री जी म सा की निश्रा में अठ्ठाम तप की आराधना हो रही है। आयोजन में कुंभ स्थापना, शांतिस्नात्र महापूजन, प्रवचन, स्वामीवत्सलय एवं पुराने नगर में धारावाडी निकाली जाती है। वहीं दीक्षाकल्याणक पर प्रवचन, प्रभु पार्श्वनाथ का वरघोड़ा एवं स्वामीवत्सलय का आयोजन होगा।
सेठ आनंद जी कल्याणजी धार्मिक धर्मादा ट्रस्ट शाखा मक्सी द्वारा सभी आयोजन संपन्न करवाए जाते हे। अहमदाबाद से आए विधिकारक हेमशेखर जे शाह द्वारा सभी पूजन क्रियाएं संपन्न की जाएगी।संगीतकार शांतिलाल कोठारी एवं टीम द्वारा प्रभु भक्ति की जाएगी।मैनेजर पीयूष भाई ने बताया कि प्रभु आगी महिदपुर श्री संघ द्वारा सजाई जाएगी।जैन श्री संघ अध्यक्ष नरेंद्र संघवी ने सभी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया गया। इस दौरान आयोजन में जैन समाज की वरिष्ठ अशोक जैन वेदमुथा उमेश जैन संजय जैन दोनतावाले सहित समाज की वरिष्ठ जनों ने अपनी सहभागिता निभाई कानून व्यवस्था टीआई भीम सिंह पटेल टीआई दीपेश व्यास सहित स्टाफ के लोगों ने संभाली

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |