तलवारें लहराईं, जमकर चले डंडे और 6 गंभीर घायल… भोपाल में 2 पक्षों में झड़प के बाद तनाव

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार की सुबह बड़ा बवाल हुआ. यहां जहांगीराबाद इलाके की पुरानी गल्ला मंडी में दो गुटों में जमकर झड़प हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और तलवारें लहराते हुए सड़कों पर निकल पड़े. दोनों ओर से पथराव किया गया. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को अलग किया. पुलिस ने इस घटना में घायल छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया है.

फिलहाल क्षेत्र में शांतिपूर्ण तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस के मुताबिक यहां दो दिन पहले गाड़ी खड़ी करने के लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी. इस संबंध में पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था. घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था. मंगलवार की सुबह वह दोबारा मुहल्ले में आया तो उसे देखकर लोग भड़क गए. दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोपी को घेर लिया. इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग भी लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे और पथराव शुरू हो गया.

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने सड़क पर तलवारें भी भांजी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि दोनों पक्ष के लोग किस प्रकार से सड़कों पर लाठी डंडे और तलवारें भांज रहे हैं. हालांकि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों को अलग किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. बावजूद इसके लोगों में उबाल को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने पूरे इलाके में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |