पत्नी ने कर डाली मृत पति के वीर्य की मांग…मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के महज 4 महीने बाद सड़क हादसे में पति को खोने वाली पत्नी ने पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों से अनोखी मांग कर दी। पत्नी की मांग सुनकर जहां डॉक्टर असमंजस में थे वहीं हर कोई हैरान था। हालांकि डॉक्टर पत्नी इस मांग को पूरा न कर सके और पत्नी को तसल्ली के इलावा कुछ न दे सके।

दरअसल, सीधी जिले के जितेन सिंह गहरवार की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी बुलेट से रीवा जा रहे थे। इसी दौरान गुढ़ चौराहे के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। लोगों ने आनन फानन में जितेन को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त जितेन की पत्नी इंदौर में थी। पति की मौत की खबर लगते ही वह रीवा पहुंची लेकिन तब तक जितेन का शव संजय गांधी अस्पताल के मोर्चरी में रख दिया गया था। डॉक्टर पीएम के लिए उसकी पत्नी के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही पत्नी अस्पताल पहुंची उसने डॉक्टरों से मृत पति के स्पर्म (वीर्य) की मांग कर दी।

महिला का कहना था कि मुझे मेरे पति का वीर्य (स्पर्म) चाहिए, ताकि उनके बच्चे की मां बन सकूं। लेकिन डॉक्टरों ने  इससे इनकार कर दिया। मृतक की पत्नी डॉक्टर और पुलिस वालों के सामने गिड़गिड़ाने लगी और कहा, यह मेरा अधिकार है, मेरे पति तो नहीं रहे, लेकिन मैं उनके बच्चे की मां बनकर पूरी जिंदगी काट लूंगी।” यह भावुक कर देने वाला दृश्य देख सुन कर हर कोई हैरान था। लेकिन डॉक्टरों का कहना था कि 24 घंटे बीत जाने के बाद बॉडी में स्पर्म नहीं रहता है और शव को 36 घंटे हो गए थे। यही वजह थी कि वे महिला की मांग पूरी नहीं कर सके।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |