इंदौर क्राइम ब्रांच ने लाखों रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ चार आरोपियों को पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से यह सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी इंदौर के किला मैदान क्षेत्र में मादक पदार्थ की डिलीवरी देने के लिए आने वाले हैं, इसी सूचना के आधार पर इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने स्कॉर्पियो जो संदिग्ध नजर आ रही थी उसे रोका और रोकने पर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें चारों आरोपियों के पास से 52 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है तो वहीं पकड़े गए आरोपियों के द्वारा राजस्थान के प्रतापगढ़ से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर में सप्लाई करने की बात कबूली है।

इस मामले में क्राइम ब्रांच डीसीपी ने रविवार को बताया की आजाद नगर का जावेद और उसका साथी भी पकड़ा गया है। इनके ऊपर कई अपराध दर्ज किए गए हैं। वहीं इसके साथ प्रताबगड़ का गोलू भी पकड़ा गया है जो ड्रग्स का काम करता है और गाड़ी बुक करने वाला शुभम भी पकड़ा है यह सभी मिल कर यहां छात्रों को ड्रग्स सप्लाई करते थे, पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |