महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र में हादसा… आलू छीलने की मशीन में फंसा दुपट्टा, महिला कर्मचारी की मौत

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में शनिवार सुबह हादसा हो गया। वहां काम कर रही एक महिला का दुपट्टा आलू छीलने की मशीन में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

महाकाल पुलिस ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में शनिवार सुबह रजनी खत्री नामक महिला काम कर रही थी। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन बनाने में आलू छीलने की मशीन का उपयोग होता है। काम के दौरान महिला का दुपट्टा आलू छीलने की मशीन में फंस गया।

जिससे उसके गले में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मंदिर के अन्न क्षेत्र में महिला की मौत की जानकारी मिलने पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह गणेश धाकड़ सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए थे।

महिला के स्वजन भी पहुंचे। अधिकारियों ने फिलहाल अन्न क्षेत्र में जिस जगह हादसा हुआ उस कमरे को सील कर दिया है। फिलहाल भोजन बनाने का काम रोक दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |