ब्यूटी पार्लर में महिला के साथ कांड, वैक्सिंग के वक्त छूटा ऐसा सामान…सीधे पहुंची थाने

देशभर में सुरक्षा को लेकर कई कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और अन्य एजेंसियां भी चौबीसों घंटे एक्टिव रहती हैं. हालांकि पुलिस प्रशासन के सतर्क होने के बावजूद भी चोरी, डकैती समेत कई तर ही घटनाएं सामने आती रहती हैं. ऐसा ही मामला हरियाणा के गुरुग्राम से सामने आया है. गुरुग्राम में एक महिला ब्यूटी पार्लर में वैक्सिंग कराने गई थी, लेकिन जब वो पार्लर से बाहर आई तो बदहवासी में थी. पार्लर में महिला की 15 लाख की हीरे की अंगूठी छूट गई थी.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ब्यूटी पार्लर में वैक्सिंग कराने गई थी. ऐसे में जब महिला मैनीक्योर करवाने गई तभी उसकी 15 लाख की हीरे की अंगूठी वैक्सिंग रूम के बेड पर छूट गई. ऐसे में जब महिला को अंगूठी का याद आया तो वो उसे ढूंढने अंदर गई, लेकिन वहां उसे कुछ भी नहीं मिला.

स्टाफ से नहीं मिली कोई जानकारी

महिला ने अंगूठी के बारे में ब्यूटी पार्लर में मौजूद स्टाफ से पूछा तो उन्होंने भी उसे कुछ नहीं बताया. ऐसे में महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. गोल्ड कोर्स रोड स्थित डीएलएफ मैगनोलियाज में रहने वाली शिकायतकर्ता गुंजन बत्रा ने पुलिस को बताया कि वो बुधवार को वैक्सिंग के लिए क्रॉस पॉइंट मॉल स्थित लुक्स पार्लर गई थी, जहां रंजना नामक कर्मी ने वैक्सिंग की थी.

पुलिस CCTV फुटेज की कर रही जांच

गुंजन ने बताया कि उसने वैक्सिंग के दौरान अपनी अंगूठी को उतारकर बेड पर रख दी थी. उन्होंने आगे बताया कि वह वैक्सिंग कराने के बाद जब वह बाहर मैनीक्योर करवाने गई और उसे पता चला कि उसकी अंगूठी वैक्सिंग रूम में रह गई है. ऐसे में वो तुरंत वैक्सिंग रूम में गईं, लेकिन उन्हें वहां अंगूठी नहीं मिली. गुंजन ने इस बारे में वहां मौजूद स्टाफ से पूछा, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी. ऐसे में उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी. सेक्टर-29 पुलिस थाने में गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ब्यूटी पार्लर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |