इंदौर में आज से रणजीत अष्टमी महोत्सव की शुरुआत, कलेक्टर ने किया बाबा रणजीत का पूजन

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में आज इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के द्वारा ध्वजारोहण करके चार दिवसीय रणजीत अष्टमी महोत्सव की शुरुआत की,इस मौके पर नगर निगम,पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे,कलेक्टर आशीष सिंह ने सबसे पहले बाबा रणजीत का पूजन करते हुए आशीर्वाद लिया और इसके बाद मंदिर पर झंडा चढ़ाया,इसके बाद जहां जमकर आतिशबाजी की गई तो  वहीं ड्रोन के जरिए उंचाई से मंदिर पर रंगों की बौछार भी की गई,इस दौरान आसमान सतरंगी नजर आया।कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को बताया की हनुमान जी के द्वारा माता सीता को लंका में खोज कर वापस लौटने पर राम के द्वारा उन्हें रणजीत की उपाधि दी गई थी और उस दिन अष्टमी थी।

 इसलिए रणजीत अष्टमी का आयोजन प्रतिवर्ष रणजीत हनुमान मंदिर में किया जाता है। इस आयोजन के साथ ही चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की चार दिवसीय रणजीत अष्टमी महोत्सव के दौरान कुल 51000 दीपों से मंदिर की सजावट की जाएगी,वहीं परसों भजन संध्या होगी और 23 तारीख को सुबह 5 बजे विश्व की सबसे बड़ी प्रभात फेरी निकलेगी, जिसमें लाखों की तादाद में श्रद्धालु शामिल होंगे।

उसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन भी रणजीत हनुमान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे,वही पुलिस और जिला प्रशासन ने 23 तारीख को निकलने वाली प्रभात फेरी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ख़ास बंदोवस्त किये है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |