नो पार्किंग में SDM मैडम की गाड़ी, कंपनी ने कर दिया ‘लॉक’… अब 6 कर्मचारी थाने में बंद

गुना शहर में नगर पालिका के लिए गाड़ी उठाने का काम करने वाली निजी कंपनी के कर्मचारियों को उस समय बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने एक महिला एसडीएम की नो पार्किंग में खड़ी सरकारी गाड़ी में ही व्हील लॉक लगा दिया. इसके बाद एसडीएम की नाराजगी के चलते, नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाने वाली कंपनी के 6 कर्मचारियों को दिनभर थाने में बंद रखा गया. हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि निजी कंपनी के कर्मचारियों ने जानबूझकर सरकारी गाड़ी में व्हील लॉक लगाया था या फिर वह सरकारी गाड़ी पर लगी एसडीम की पट्टिका को नहीं देख पाए थे. शाम होते-होते कंपनी के सभी कर्मचारियों को थाने से छोड़ दिया गया. इन सभी की जमानत समझाने के बाद खुद एसडीएम ने दी है.

घटना मंगलवार की है जब महिला एसडीएम शिवानी पांडे का सरकारी गाड़ी पशुपतिनाथ मंदिर के सामने नो पार्किंग जोन में खड़ी थी. गुना शहर में नगर पालिका की ओर से नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को उठाने का काम करने वाले निजी कंपनी के कर्मचारियों ने एसडीएम शिवानी पांडे के सरकारी वाहन में व्हील लॉक डाल दिया. जब कर्मचारियों ने गाड़ी में व्हील लॉक डाल दिया उस वक्त गाड़ी के पास न तो एसडीएम मौजूद थी और ना ही उनका कोई कर्मचारी मौजूद था. थोड़ी देर बाद जब सरकारी वाहन का ड्राइवर मौके पर पहुंचा और उसने बताया कि यह एसडीएम शिवानी पांडे की गाड़ी है. वहां मौजूद एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने पहले तो व्हील लॉक को खुलवाया और फिर बिना चालान के सरकारी वाहन को जाने दिया.

6 कर्मचारियों को थाने में बिठाया

पूरे घटनाक्रम के बाद जब एसडीएम शिवानी पांडे के सरकारी वाहन में भी व्हील लॉक लगा फोटो वायरल हुआ तब एसडीम की नाराजगी देखने को मिली. निजी कंपनी के 6 कर्मचारियों को कोतवाली थाने में शांति भंग करने के अपराध में दिनभर बैठाकर कर रखा गया. हालांकि शाम होते ही सभी कर्मचारियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया. एसडीएम ने उन्हें समझाइश दी और जमानत पर छोड़ दिया. जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी उनमें अंकेश यादव, राजू लोधा, अजय सिंह धाकड़, चंदन सिंह रजक, भूपेंद्र धाकड़ और अरुण लोधा शामिल थे. वहीं मौके पर तैनात आरक्षक रईस खान को पुलिस लाइन भेज दिया गया है.

SDM की नेमप्लेट पढ़ नहीं पाए

एसडीएम के सरकारी वाहन में व्हील लॉक डालने वाले कर्मचारियो के बारे में यह पता चला है कि वह कम पढ़े लिखे हैं और इसी वजह से वह वाहन पर एसडीएम की प्लेट को नहीं पड़ पाए थे. एसडीएम शिवानी पांडे गुना एसडीएम बनने से पहले ग्वालियर जिले में तहसीलदार के पद लंबे समय तक कार्यरत रही हैं. अपनी साफ सुथरी छवि के साथ अपने वह अपने कामों के लिए जानी जाती हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |