6 घंटे सोने की है आदत तो 2050 तक ऐसी हो जाएगी हालत, डरा देने वाले हैं नतीजे

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ‘डिजिटल मॉडल’ की बेहद विचित्र और परेशान कर देने वाली तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. दरअसल, इन तस्वीरों के जरिए लोगों को यह बताने की कोशिश की गई है कि अगर कोई इंसान साढ़े छह घंटे या उससे कम नींद लेता है, तो साल 2050 तक वह कैसा दिखने लगेगा और उसकी क्या हालत होगी. स्लीप एक्सपर्ट डॉ. सोफी बोस्टॉक ने ‘हन्ना’ नाम की इस मॉडल को यह दिखाने के लिए बनाया कि अगर कोई हर रात सिर्फ 6.5 घंटे या उससे कम सोता है, तो उसके शरीर में क्या-क्या बदलाव होंगे और नतीजे डरा देने वाले हैं.

‘हन्ना’ नाम की इस मॉडल को फ्यूचर की 45 वर्षीय एक ब्रिटिश महिला के रूप में डिजाइन किया गया है, जो पुरानी पीठ दर्द, ढीली त्वचा, पतले बाल, सूजे हुए पैर और लाल सूजी हुई आंखों से पीड़ित है. उसके हाथ-पैर भी काफी पतले हो गए हैं. वहीं, कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण उसे बार-बार फ्लू होने का भी खतरा है.

स्लीप एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि वयस्कों को रात में 7 से 9 घंटे की नींद तो लेनी ही चाहिए और जो लोग ऐसा नहीं करते हैं, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जोखिम सबसे अधिक होता है. उन्होंने ‘हन्ना’ को 19 रिसर्च पेपर्स के आधार पर डिजाइन किया है, जिसमें नींद की कमी के प्रभावों का अध्ययन किया गया था.

खासकर मॉडर्न लाइफस्टाइल और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल से यह जोखिम काफी बढ़ गया है, क्योंकि इसकी वजह से लोग पहले की तुलना में अब बहुत कम घंटे नींद ले रहे हैं. रिसर्च के अनुसार, लोग अगर इसी तरह की लाइफस्टाइल को कैरी करेंगे, तो साल 2050 तक आते-आते नींद की लगातार कमी की वजह से उन्हें कई तरह की पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होंगी, जो फ्यूचर की ‘हन्ना’ को हैं.

हन्ना को फ्यूचर में क्या होगा?

रिसर्च में बताया गया है कि जब हन्ना 45 की हो जाएगी, तो नींद की लगातार कमी से इतनी थकी हुई महसूस करेगी कि एक्सरसाइज भी नहीं कर पाएगी, जिससे उसकी फिजिकल एक्टिविटीज धीरे-धीरे कम हो जाएंगी और उसका वजन काफी बढ़ जाएगा. खासकर पेट के आसपास काफी चर्बी जमा हो जाएगी.

Hannah Digital Model

यही नहीं, नींद की कमी ने उसके हार्मोन पर भी बुरा असर डाला है, जो भूख और तृप्ति को नियंत्रित करते हैं. ऐसे में उसकी भूख बढ़ने लगेगी और देर रात भी वह कुछ न कुछ खाना शुरू कर देगी. इससे आगे चलकर मोटापा, दिल संबंधी बीमारी और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |