देवास में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,18 लोगों पर मामला दर्ज

देवास/सोनकच्छ। मध्य प्रदेश के देवास जिले में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जमीन के विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, सोनकच्छ थाना क्षेत्र के जलेरिया गांव के पास ईंट-भट्टे में जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस विवाद के दौरान कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें सोनकच्छ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है की पांच लोग गंभीर घायल हैं ,जिन को इलाज के लिए देवास जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 18 लोगों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है, पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |