इंदौर में पूर्व लोकसभा स्पीकर के बेटे के सर्विस सेंटर में तोड़फोड़, पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में वाहन सर्विस के दौरान पैसे नहीं चुकाने की बात पर कुछ बदमाशों ने सर्विस सेंटर पर जमकर तोड़फोड़ की और वहां के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई, यह पूरी घटना CCTV कैमरे में क़ैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें यह पूरा मामला इंदौर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र का है, जहां इंदौर शहर की पूर्व सांसद और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे का फ़ोर्स मोटर कंपनी का सर्विस सेंटर है, जहां पर करोसिया परिवार के कुछ युवकों ने अपने वाहन को सर्विस के लिए दिया था और पैसे के लेन – देन को लेकर विवाद हो गया।

 इस दौरान कुछ युवकों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गई है। ऑफ़िस में लगे कांच पर भी पत्थर बरसाए गए। इसके बाद बदमाश मौक़े से फ़रार हो गए। इस मामले में आज़ाद नगर थाना प्रभारी ने बताया एक सर्विस सेंटर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वही वहां पर मौजूद गार्ड ने बताया कि इस पैसे के लेन देन को लेकर यहां करोसिया परिवार के कुछ युवकों का विवाद हुआ उन्होंने तोड़फोड़ कर दी यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |