बच्चों से मारपीट, फिर धार्मिक नारे लगाने को किया मजबूर…वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?

मध्य प्रदेश के रतलाम में तीन बच्चों की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में बवाल मच गया. बच्चों की पिटाई के विरोध में सैकड़ों प्रदर्शनकारी रतलाम के माणक चौक पुलिस स्टेशन पर जमा हो गए. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की. वहीं, पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है औरसख्त कार्रवाई की बात कही है.

इस घटना का वीडियो सामने आते ही शहर में तनाव फैल गया. यह वीडियो गुरुवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में एक व्यक्ति बच्चों को चप्पल से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति इस क्रूर घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा है. वह व्यक्ति, छोटे बच्चों को गाली देते हुए, उन पर सिगरेट पीने की कोशिश करने का आरोप लगा रहा है. उन्हें चप्पलों से पीटते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे नारे लगाने के लिए मजबूर करते हुए सुनाई दे रहा है. वह बच्चों से माता-पिता के मोबाइल नंबर भी मांगता है. वीडियो रतलाम शहर के निर्माणाधीन मनोरंजन पार्क में अमृत सागर झील के पास फिल्माया गया था.

शहर में हालात तनावपूर्ण

वीडियो वायरल होने के बाद शहर में गुस्से की लहर फैल गई, और प्रदर्शनकारी पुलिस स्टेशन की ओर मार्च करने लगे. जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, वरिष्ठ अधिकारी एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पाटनवाला और डीएसपी अजय सारवान समेत भारी पुलिस बल के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को त्वरित और कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर तनाव को शांत किया. मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

वीडियो एक महीने पुराना होने का दावा

एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि वीडियो कम से कम एक महीने पुराना लगता है. उन्होंने आगे कहा कि दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, आपराधिक धमकी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से शांत रहने और जांच को आगे बढ़ने देने का आग्रह किया है, साइबर सेल और स्थानीय पुलिस टीम आरोपियों की पहचान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया है.

तीनों में से एक बच्चा अनाथ

जिन बच्चों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है उनमे से एक छह वर्ष का बालक यतीम है. उसके माता-पिता की कुछ समय पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |     देश के मौसम का हाल: दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |