उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहब डॉ. अम्बेडकर को श्रद्धा सुमन किए अर्पित

एकात्मकता के भाव से परिपूर्ण आदर्श समाज और आदर्श निर्माण था बाबासाहब का संकल्प : उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार
—–
शोषणमुक्त एवं समरसतायुक्त समाज निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक: मंत्री श्री परमार
—-
प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री Inder Singh Parmar ने शुक्रवार को शुजालपुर शहर स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंत्री श्री परमार ने सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न से सम्मानित बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर सामाजिक समरसता के लिए सामाजिक सहभागिता पर अपने विचार रखे। श्री परमार ने कहा कि बाबासाहब ने समाज में समानता स्थापित करने के लिए लगातार संघर्ष किए। उन्होंने बौद्ध मत स्वीकार किया, जो भारत का ही पंथ और दर्शन है। श्री परमार ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर राष्ट्र भक्त थे, उन्होंने भारतीय समाज में समानता के लिए जीवन पर्यंत समर्पित कार्य किया। सभी जातियों के मध्य एकात्मकता का भाव जागृत करना, डॉ. अम्बेडकर का संकल्प था।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के संकल्पों के अनुरूप हमारी सरकार समरसता युक्त एवं शोषण मुक्त समाज निर्माण की दिशा में लगातार काम कर रही है। हम सभी को अस्पृश्यता को समाप्त कर, वंचित समाज के लोगों के उत्थान के लिए कार्य करना होगा। श्री परमार ने कहा कि बाबासाहब ने भारतीय समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को स्थापित किया। आदर्श समाज और आदर्श राष्ट्र निर्माण के संकल्प में सभी की सहभागिता आवश्यक है। श्री परमार ने कहा कि बाबासाहब ने भारत की संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप बुराईयों को समाप्त करने के संकल्प को संविधान में समाविष्ट किया। भारतीय संविधान की विशेषता, बाबासाहब की दूरदर्शिता को परिलक्षित करती है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संविधान के अनुरूप जनहितैषी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें गरीब, युवा एवं महिलाएं सभी को समान अधिकारों के साथ, उनके हितों की पूर्ति हो रही है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि भारत का संविधान, विश्व का सबसे उत्कृष्ट संविधान है। हमारा संविधान, भारत के दर्शन के अनुरूप हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और व्यापक परिवर्तन के लिए प्रेरणा देता है। श्री परमार ने कहा कि बाबासाहब के मार्गदर्शन में बना भारतीय संविधान, हमारे लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मूल मंत्र है। बाबासाहब के आदर्शों व सिद्धांतों को साकार करने की दिशा में हम निरंतर कार्य करते रहेंगे। हर व्यक्ति के अधिकारों और अवसरों को समान रूप से उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए हम सभी को समरसता युक्त और शोषण मुक्त समाज निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी।

इस अवसर पर श्री देवेंद्र तिवारी, श्री सुरेश मालवीय, श्री हरबान सिंह मालवीय,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र बागरी, श्री किशोर खन्ना, श्री राहुल सोलंकी, श्री निर्मल राठौर, श्री राजेंद्र जैन, श्री गिरधारी परमार सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

Department of Higher Education, Madhya Pradesh
Department of Ayush, Madhya Pradesh
Directorate of Technical Education, Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |